फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट का कहर, सीरिया के 66 हजार लोगों ने छोड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरिया से मिल रही खबरों के अनुसार इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने तुर्की की सीमा के पास 16 से अधिक गांवों पर कब्जा कर लिया है। वहां रहने वाले लोग तुर्की की ओर भाग रहे हैं।
विज्ञापन


तुर्की ने इन लोगों की मदद के लिए अपनी सीमा को खोल दिया है जहां से हजारों की संख्या में सीरियाई कुर्द शरणार्थी के तौर पर तुर्की में दाखिल हो रहे हैं।

टेलीविजन पर दिखाया गया है कि सीरिया से तुर्की पहुंच रहे अधिकतर शरणार्थी महिलाएं और बच्चे हैं।

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि पिछले 24 घंटे में लगभग 66 हजार सीरियाई शरणार्थी तुर्की पहुंचे हैं जिसे ध्यान में रखते हुए उसने राहत का काम तेज कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

चरमपंथियों के चंगुल से तुर्की ने छुड़ाया

इस्लामिक स्टेट ने सीरिया और इराक के एक बड़े हिस्से पर अपना नियंत्रण कर रखा है। तुर्की की सीमा इन दोनों ही देशों से लगती है।

इस बीच तुर्की की राजधानी अंकारा पहुंचे तुर्की के उन पचास लोगों का स्वागत किया गया है जिन्हें इस्लामिक स्टेट ने तीन महीने पहले उत्तरी इराक में अगवा किया था।

तुर्की के प्रधानमंत्री का कहना है कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों के चंगुल से इन लोगों को उनकी खुफ‌िया एजेंसी ने छुड़ाया है।

इस बीच ब्रिटेन के एक टैक्सी ड्राइवर को भी इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने सीरिया में बंधक बनाकर रखा है। बंधक ड्राइवर की पत्नी ने चरमपंथियों से उनके पति को रिहा करने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें