अमेरिकी गायक फ़ेरेल विलियम्स के गीत 'हैप्पी' पर थिरकने के लिए छह ईरानी युवाओं को 91 कोड़े और एक वर्ष के जेल की सज़ा हुई है। ये सभी एक वीडियो में एक साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उनके वकील ने कहा कि हालांकि यह सज़ा तीन वर्ष के लिए निलंबित रखी गई है। यानी उन्हें तब तक जेल नहीं होगी जब तक वे दोबारा आदेश का उल्लंघन नहीं करते।
ईरान में महिला और पुरुषों का एक साथ नृत्य करना और महिलाओं का बिना स्कार्फ़ के लोगों के सामने आना इस्लामी क़ानून का उल्लंघन माना जाता है।
इस वीडियो में तीन युवक और तीन महिलाएं तेहरान की छत और गलियों में नाचते हुए दिख रहे हैं।