फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियाः 'चरमपंथियों' ने अगवा किए 30 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया से मिली खबरों के अनुसार बोको हराम के संदिग्ध चरमपंथियों ने बोर्नो प्रांत से तकरीबन 30 बच्चों को अगवा कर लिया है।
विज्ञापन


देश के पूर्वोत्तर प्रांत बोर्नो में समुदाय के एक नेता ने कहा कि इन बच्चों को एक गांव से अगवा किया गया।

उन्होंने कहा कि अगवा होने वाली सभी लडकियों की उम्र 11 साल से अधिक है जबकि लडकों की उम्र 13 साल या इससे ज्यादा है।

समुदाय के नेता कहा कि गुरुवार को गांव पर हुए इस्लामी चरमपंथियों के हमले में 17 लोग मारे गए।

नाइजीरिया में हिंसा की यह ताजा घटना सरकार की तरफ से चरमपंथियों के साथ संघर्ष विराम की घोषणा और पडोसी देश चाड में उनसे जारी बातचीत के बीच हुई है।

चाड ने कहा कि हमलों के पीछे चरमपंथी समूह के भीतर सक्रिय विद्रोही गुट का हाथ है।

लेकिन नाइजीरिया ने इन हमलों के लिए लुटेरों को जिम्मेदार बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें