ब्राजील में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के शुरुआती नतीजों में मौजूदा राष्ट्रपति जील्मा रूसैफ फिस से सत्ता में वापसी करती दिख रही हैं।
अब तक 98 प्रतिशत मत गिने जा चुके हैं जिनमें जील्मा रूसैफ ने 51.45 फीसदी मत हासिल किए हैं।
वे अपने प्रतिद्वंदी आसयू नैविस से लगभग 2 फीसदी मतों से आगे चल रही हैं।
ब्राज़ील की अर्थव्यवस्था गिरावट का सामना कर रही है। दोनों ही उम्मीदवारों ने अधिक से अधिक ब्राजीलवासियों को गरीबी से बाहर निकालने के वादे पर चुनाव लड़ा था।
लातिन अमरीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश ब्राजील में गरीबी सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा रही।
राष्ट्रपति जील्मा रूसैफ की वर्कर्स पार्टी पिछले बारह सालों से सत्ता में है।