फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थेरेसा ने कैमरन के करीबियों को कैबिनेट से हटाया, बोरिस बने विदेश मंत्री

Fri, 15 Jul 2016 02:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Theresa
विज्ञापन
ब्रिटेन में नई प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कुर्सी संभालते ही अपनी कैबिनेट में व्यापक फेरबदल किया है। पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के कई करीबियों को उन्हें किनारा कर दिया है। उन्होंने ब्रिटेन को यूरोपीय यूनियन से बाहर करने के अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले बॉरिस जॉनसन को विदेश मंत्री बनाकर सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन


भारतीय मूल की प्रीति पटेल को भी प्रमोशन देकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय विकास मामलों का विदेश मंत्री बनाया है। 59 वर्षीय मे ने पद संभालने के अगले दिन जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद जैसे कई यूरोपीय नेताओं से फोन पर बात की।

मे ने ज्यादातर यूरोपीय नेताओं को ब्रेग्जिट को लेकर अपनी प्रतिबद्धताओं के बारे में बताया। प्रधानमंत्री पद के लिए मे की दावेदारी का विरोध करने वाले न्याय सचिव माइकल गोव को सबसे पहले हटाया गया।
विज्ञापन


उनकी जगह पूर्व पर्यावरण मंत्री लिज ट्रस ने ली। लिज उन महिला चेहरों में से एक थीं जिनका मे की टीम में शामिल होना तय माना जा रहा था। वहीं कैमरन के करीबी रहे शिक्षा सचिव निक्की मोर्गन, संस्कृति सचिव जॉन विटिंगडेल और कैबिनेट ऑफिस मंत्री ओलिवर लेटविन को भी बाहर कर दिया गया है।

पूर्व ऊर्जा और मानसून परिवर्तन सचिव अंबर रुड को थेरेसा मंत्रिमंडल में प्रमोशन मिला है। उन्होंने मे की जगह गृह सचिव बनाया गया है। मे ने नया ब्रेग्जिट संबंधी मंत्रालय बनाया है। इस मंत्रालय की जिम्मेदारी यूरोपीय यूनियन के मामले देखने वाले डेविड डेविस को दी गई है। उनको ब्रेग्जिट मंत्री कहा जा रहा है। उधर, माइकल फैलोन ही कैबिनेट में ऐसे मंत्री रहे हैं जो अपना रक्षा मंत्रालय बचाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें