फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में शाह राजवंश के अनमोल राजमुकुट को किया गया सार्वजनिक

Wed, 17 Oct 2018 05:07 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सरकार ने देश में ढाई शताब्दी तक राज करने वाले शाह राजवंश के राजमुकुट और 11 अन्य कलाकृतियों को सार्वजनिक कर दिया है। देश में लोकतंत्र की घोषणा के एक दशक बाद नेपाल सरकार ने यह कदम उठाया है। पीएम केपी शर्मा ओली ने नारायणहिती रॉयल पैलेस संग्रहालय में इस राजमुकुट को सार्वजनिक किया। 

विज्ञापन


ओली ने कहा कि यह ताज आगामी समय में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करेगा जिससे नेपाल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि 28 मई 2008 को नेपाल में राजतंत्र के अंत के बाद नारायणहिती पैलेस को संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया था। अब इसकी देखरेख नेपाल सरकार के स्वामित्व में की जा रही है। 

11 जून 2008 को जब शाही राजवंश के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र शाह ने इस शाही महल को छोड़ दिया, उसके बाद तत्कालीन पीएम गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस शाही महल को संग्रहालय में तब्दील करने की घोषणा की थी। यह संग्रहालय जनता के लिए 27 फरवरी 2009 को खोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें