फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्दाम को फांसी देने वाले जज की हत्या

Tue, 24 Jun 2014 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इराकी आतंकियों ने तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी की सजा सुनाने वाले जज की हत्या कर दी है। इन इराकी विद्राहियों ने रऊफ अब्दुल कुछ दिन पहले ही अपहरण किया जिसे अब फांसी पर चढ़ा दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले चरमपथियों की ओर से विभिन्न प्रांतों में लगातार बढ़ते हमले को देखते हुए जब रऊफ ने देश से भागने की कोशिश भी की लेकिन भागने से पहले ही विद्रोहियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

जानकारी के अनुसार तानाशाह सद्दाम के कभी करीबी रहे इब्राहीम अल दौरी ने जज की हत्या का जिम्मा लिया है। हालांकि इराकी सरकार ने जज की हत्या के लिए अभी तक पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन


जज रऊफ अब्दुल रहमान एक कुर्द थे और उनके द्वारा सद्दाम को मौत की सजा सुनाए जाने पर इराक के कुछ समुदायों ने इसकी घोर आलोचना की थी। सद्दाम को 2006 में प्रमुख इराकी कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद से रऊफ लगातार सद्दाम समर्थकों के निशाने पर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें