ब्रिटिश राजघराने के प्रमुख सदस्य और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप को संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप को लंदन के अस्पताल में भर्ती किया गया ।
बकिंघम पैलेस ने कहा है कि प्रिंस फिलिप को एहतियात के तौर पर उपचार के लिए कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर की उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
बता दें कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों के चलते 96 वर्षीय प्रिंस फिलिप ब्रिटेन संसद के राज्य उद्घाटन और रॉयल एस्काट के समारोह में शामिल नहीं हो सकेगें। यह फैसला उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए लिया गया है।
ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने फैसला किया है कि प्रिंस फिलिप को शाही कर्तव्यों से हटना होगा। इससे पहले बकिंघम पैलेस ने घोषणा की ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप को रिटायर होने के लिए सभी रॉयल ड्यूटीज से हटना होगा। प्रिंस फिलिप इस साल अगस्त तक ही वह अपनी रॉयल ड्यूटीज का पालन कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें रिटायर किया जाएगा। इस संदर्भ में बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी किया था।
पैलेस ने कहा कि प्रिंस जून में 96 साल के हो जाएंगे और वह पहले से तय कार्यक्रमों में अगस्त तक शरीक होते रहेंगे। लेकिन अब वह यात्रा या कार्यक्रमों के लिए कोई नया आमंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे। यह भी कहा गया है कि समय-समय पर वह कुछ चुनिंदा सार्वजनिक कार्यक्रमों शामिल हो सकते हैं।