फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों को जिहाद के लिए उकसाने ब्रिटेन गया था आतंकी सईद

Thu, 11 Jan 2018 05:28 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
Hafiz Saeed
विज्ञापन
आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का संस्थापक और मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद 90 के दशक में मुसलमानों को जिहाद के लिए उकसाने को ब्रिटेन गया था। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। बीबीसी की जांच में कहा गया है कि दुनिया के सबसे वांछित आतंकी ने 1995 में ब्रिटिश मस्जिदों का दौरा किया था।  इस दौरे के रिकॉर्ड उस समय की लश्कर की तरफ से प्रकाशित पत्रिका में दर्ज हैं। इस यात्रा के दौरान सईद ने बर्मिंघम  में हिंदुओं की निंदा करते हुए वहां मौजूद लोगों से ‘जिहाद के लिए उठ खडे़’ होने को कहा था।
विज्ञापन


बीबीसी रेडियो 4 की ‘ब्रिटिश जिहाद का उदय’ शीर्षक से मंगलवार रात प्रसारित डॉक्यूमेंट्री के अनुसार लेस्टर में सईद ने 4000 युवाओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया था। इस डॉक्यूमेंट्री के निर्माताओं में से एक साजिद इकबाल ने बीबीसी स्कॉटलैंड ने कहा कि उस समय लगातार जिहाद के बारे में बातें हुई थीं, साथ ही सईद ने मुस्लिम युवाओं को खुद के साथ शामिल होने के लिए प्रेरित किया था।

पढ़ें- फलस्तीन ने राजदूत को पाक वापस भेजने की खबरें की खारिज, हाफिज के साथ की थी रैली
विज्ञापन


ग्लासगो में सईद ने केंद्रीय मस्जिद में बड़ी सभा को संबोधित किया था और दावा किया था कि यहूदी ‘जिहाद की भावना की हत्या’ करने के लिए अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं। सईद ने लोगों से कहा था कि वे लोग लोकतंत्र के जरिये ताकत की राजनीति से मुस्लिमों को फुसलाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्लास्गो मस्जिद में प्रवेश पर जताई हैरानी

Hafiz Saeed
निर्माता इकबाल ने कहा कि उन्हें इस बात पर हैरानी हुई कि ग्लास्गो की केंद्रीय मस्जिद ने आतंकी के रूप में पहचान के बावजूद सईद के लिए अपने दरवाजे कैसे खोल दिए। इस मस्जिद का संचालन देवबंदी की तरफ से किया जाता है। इकबाल ने कहा कि इतना ही नहीं 1995 के समय में सईद कश्मीर में भी आतंकी के रूप में सक्रिय था।

वहीं ग्लास्गो मस्जिद की तरफ से इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गई है। हाफिज सईद ने अपनी इस ब्रिटेन यात्रा पर लश्कर-ए-ताइबा का भी प्रचार किया था। ब्रिटेन ने मार्च 2001 में लश्कर को आतंकी संगठन के रूप में गैरकानूनी करार दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें