फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगदादः धमाके में दस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक की राजधानी बगदाद में हुए एक कार बम धमाके में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है। धमाका बगदाद के केंद्रीय इलाके कर्राडा में हुआ। कर्बला जाने वाले शिया तीर्थयात्री यहीं विश्राम करते हैं।
विज्ञापन


इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी शिया तीर्थयात्रियों को पहले भी निशाना बनाते रहे हैं। इससे पहले बग़दाद के दक्षिण में स्थित एक नगर में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


इस तरह एक ही दिन में बग़दाद और आसपास हुए बम धमाकों में कुल 34 लोग मारे गए।

अधिकारियों के मुताबिक़ जर्फ़ अल सख़र नगर के पास एक नाके पर जब ये हमला हुआ तो वहाँ इराक़ी सुरक्षा बल और शिया मिलिशिया मौजूद थे।

हमलावर ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी से पुलिस नाके में टक्कर मारी जिससे धमाका हुआ।

माना जा रहा है कि ये हमला इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने किया है।

महत्वपूर्ण है कि कई महीनों तक चले संघर्ष के बाद कुछ ही दिनों पहले इस शहर को सरकार समर्थित लड़ाकों ने आईएस के लड़ाकों से मुक्त करवाया था।

जर्फ़ अल सख़र नगर बग़दाद से 50 किलोमीटर दूर है। ये इलाक़ा सुन्नी बहुसंख्यक अंबार प्रांत और शिया बहुसंख्यक दक्षिण इराक़ के बीच पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें