फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तमैथुन पर धर्म गुरु के बयान से मचा बवाल

Tue, 26 May 2015 05:28 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मुस्लिम धर्म गुरू के दावे से सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है। टीवी पर धर्म के बारे में प्रवचन करने वाले इन धर्मगुरू का दावा है कि जो इस जन्म में हस्तमैथुन करता है उस व्यक्ति के हाथ अगले जन्म में प्रेगनेंट हो जाएंगे, और तब वह अपने अधिकारों के लिए भटकता फिरेगा।
विज्ञापन


दरअसल टीवी पर प्रवचन करने वाले तुर्की के मुस्लिम धर्म गुरू मुकाहिद सिहाद हान ने यह बयान दिया। बीते 24 मई को टीवी चैनलों पर दर्शकों के सवालों के जवाब में उन्होंने यह बात कही।

इस्तामबुल के रहने वाले मुकाहिद सिहाद हान का अपना ट्विटर आकाउंट भी है और वह ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है।

'हस्तमैथुन वर्जित है'

200 टीवी चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम में एक दर्शक ने मुकाहिद सिहाद हान से सवाल किया कि वह शादीशुदा है और वह हस्तमैथुन करता है और यही नहीं उमराह के दौरान भी हस्तमैथुन करता है। दर्शक के सवाल के जवाब में हान ने कहा कि इस्लाम में हस्तमैथुन वर्जित है, और इसे हराम माना गया है।

हान ने कहा कि 'जो लोग अपने हाथ से सेक्सुअल इंटरकोर्स करते हैं ऐसे लोग दूसरे जन्म में अपने हाथों को प्रेगनेंट पाएंगे। यही लोग अपने अधिकारों के लिए ईश्वर से शिकायत करते रहेंगे। हान ने कहा कि वह जो भी कह रहा है वही पैगम्बर मोहम्मद ने भी कहा है।

हान ने कहा, 'अगर हमारे दर्शक सिंगल है, तो मैं उन्हें शादी करने के लिए कहूंगा।' उन्हें अपनी ऐसी शरारती इच्छाओं पर कट्रोल करना चाहिए और इसे रोकना चाहिए।
विज्ञापन

टि्वटर पर ऐसे उड़ा मजाक

हान के दावे के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और कई लोगों ने ट्वीट कर उनसे सवाल भी किए। एक व्यक्ति का कहना है कि इस्लाम में हस्तमैथुन विवादास्पद है। कुरान में हस्तमैथुन की कोई स्पष्ट संदर्भ नहीं है। हान के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक उड़ रहा है।

एक व्यक्ति ने उनसे सवाल किया किया है कि क्या उन्हें अगले जन्म में गर्भपात की अनुमति मिलेगी, क्या अगले जन्म में हैंड गायनोलॉजिस्ट होगे? वहीं एक अन्य व्यक्ति ने पूछा है कि आपके हिसाब से गर्भधारण करना ईश्वर के द्वारा दी गई सजा है।

मुस्लिम धर्म गुरू मुकाहिद सिहाद हान के टि्वटर पर करीब 12,000 फॉलोवर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें