ब्रिटेन में तीन बच्चों की एक मां के साथ एक अजीब घटना घटी। 10 दिन तक कोमा में रहने के बाद जब 32 वर्षीय सारा थॉमसन को होश आया तो वह खुद को एक किशोरी समझने लगीं और उन्हें अपने पति व बच्चों के बारे में कुछ भी याद नहीं रहा। दरअसल, थॉमसन मस्तिष्क में खून का थक्का फट जाने से पीड़ित थे, जिसने उनकी 13 साल की यादों को मिटा दिया था। ऐसे में जब उन्हें होश आया तो अपने पति क्रिस को अस्पताल का एक कर्मचारी और अपने बच्चों को किसी और का समझने लगीं। बाद में जब थॉमसन को सब कुछ बताया गया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।