फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्षित फेसबुक विज्ञापनों ने ट्रंप को 2016 का राष्ट्रपति चुनाव जीताने में की मदद

Sun, 25 Nov 2018 02:44 PM IST
भाषा, लंदन
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फेसबुक पर मतदाताओं को लक्षित करके किए गए विज्ञापन अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के लिए काफी मददगार रहे। ये विज्ञापन उन मतदाताओं को ट्रंप का समर्थन करने के लिए राजी करने में सक्षम रहे जिन्होंने अपनी एक राय नहीं बनाई थी। इस तथ्य का पता एक अध्ययन से चला है। 
विज्ञापन


स्पेन के चार्ल्स यूनिवर्सिटी ऑफ मैड्रिड के शोधकर्ताओं के अनुसार ट्रंप की टीम ने 4 करोड़ 40 लाख डॉलर फेसबुक पर 2016 के चुनाव अभियान के दौरान खर्च किए और 1,75,000 विभिन्न तरक के विज्ञापन दिए। वहीं डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने चुनाव के दौरान 2 करोड़ 80 लाख डॉलर खर्च किए। 

इन अभियानों के दौरान विभिन्न तथ्यों जैसे कि लिंग, स्थान और राजनीतिक झुकाव को देखते हुए फेसबुक यूजर्स के पास संदेश भेजे गए। इससे इस बात की संभावना बढ़ती है कि वैसे मतदाता जिन्होंने यह तय नहीं किया था कि वह अपना मत किस उम्मीदवार को देंगे, इससे उनके ट्रंप को वोट देने की संभावना पांच फीसदी अधिक थी। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ परिणाम यह दर्शाते हैं कि क्लिंटन अपने संभावित और स्वाभाविक मतदाताओं को अपनी तरफ न तो खींचने में सक्षम हो पाईं और न ही इन मतदाताओं की भागीदारी चुनाव में बढ़ा पाईं। शोधकर्ताओं ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश यह दिखाने के लिए उनके पास कोई आंकड़ा नहीं है कि यह रणनीति क्यों ट्रंप के लिए कारगार रही और क्लिंटन के लिए नहीं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें