फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगांडा में नाव दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

Sun, 25 Nov 2018 09:35 AM IST
भाषा, कंपाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

युगांडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लेक विक्टोरिया में एक नाव दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के प्रवक्ता एमिलियन कैयमा ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस की मरीन इकाई ने पानी से 40 लोगों को सुरक्षित निकाला था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तलाश और बचाव अभियान जारी है क्योंकि पानी में और लोगों के होने की संभावना है। नाव पूरी तरह से डूब गई थी। हालांकि अधिकारी ने इस दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि नाव में कितने लोग सवार थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें