फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजानिया में भयानक हादसा, 32 बच्चों समेत 35 की मौत

Sun, 07 May 2017 08:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : Reuters
विज्ञापन
तंजानिया के उत्तरी हिस्से में शनिवार को एक स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये हादसा करातू जिले में स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 पर हुआ। इस दुर्घटना में 32 बच्चों सहित 35 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में 32 बच्चे, 2 टीचर और बस का ड्राइवर शामिल हैं। 
विज्ञापन


बस में सवार छात्र आरूशा के लकी विन्सेंट नाम के एक प्राथमिक विद्यालय के थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेउटू इलाके में मलेरा नदी के पास बस फिसलकर गड्ढे में गिर गई जिससे ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस इस हादसे के वजहों की जांच में लगी हुई है।

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली ने इस घटना को राष्ट्रीय आपदा बताया है। आपको बता दें कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 से 2016 के बीच तंजानिया में हुए सड़क हादसों में 11 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें