अफगानिस्तान में सुरक्षा चौकियों पर तालिबान चरमपंथियों के सिलसिलेवार
हमलों में कम से कम दस पुलिसकर्मी मारे गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक
दक्षिणी प्रांत हेलमंद में हुए इन हमलों में बड़ी संख्या में तालिबान
लड़ाके शामिल थे। देश में कुछ क्षेत्रों में तालिबान का कब्जा है और सेना
उन्हें मुक्त कराने के लिए लड़ रही है।
अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाके
पुलिस निगरानी चौकियों को नियमित रूप से निशाना बनाते रहते हैं क्योंकि
उनमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होते हैं।