फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान ने अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत में एक और जिले पर जमाया कब्जा

Fri, 04 May 2018 04:18 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान के एक अधिकारी का कहना है कि तालिबान ने उत्तरी प्रांत बदख्शां के एक और जिले पर कब्जा कर लिया है। प्रांतीय परिषद के एक सदस्य अब्दुल्ला नाजी नजारी ने बताया कि आतंकियों ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण कोहिस्तान जिले में अचानक धावा बोल दिया जो प्रांतीय राजधानी फैजाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर पड़ता है। 

विज्ञापन


हालांकि इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि तालिबान द्वारा कब्जा किया जाने वाला बदख्शान प्रांत में यह तीसरा जिला है। इस सूबे में करीब 24 जिले हैं। 

दूसरी ओर नजदीकी उत्तरी बाल्ख प्रांत में सेना के प्रवक्ता अनीफ रेजाई का कहना है कि फैजाबाद में सैन्य बल पहुंच गए हैं लेकिन क्षेत्र में खराब मौसम की वजह से उन्हें तालिबान के खिलाफ कदम उठाने के आदेश अभी नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें