फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलिशियस कह जाने पर खुश हुईं आस्ट्रेलियाई PM की पत्नी, कहा- मैक्रों ने खुश कर दिया

Thu, 03 May 2018 11:27 PM IST
एजेंसी, कैनबेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों द्वारा डिलिशियस कहे जाने पर ऑस्ट्रेलिया की प्रथम महिला लुसी बहुत ही खुश हुई हैं। दरअसल मैक्रों की इस टिप्पणी पर कल विवाद छिड़ गया था और लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल से मैक्रों द्वारा उनकी पत्नी की तारीफ के बारे में पूछा गया। 

हालांकि उन्होंने कोई ईर्ष्या का भाव नहीं दिखाया और ऐसा जाहिर करने की कोशिश की कि वे उससे काफी प्रसन्न हैं।

टर्नबुल ने कहा, ‘ लुसी इस तारीफ से बेहद खुश हुईं। उन्होंने मुझसे यह कहने को कहा कि वह मैक्रों की तारीफ से खुश हैं और यह काफी यादगार है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों ने पूरे ऑस्ट्रेलिया को खुश कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें