फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और हवा से अचानक बरसने लगी आग, 500 लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ताइवान के बाली जिले में सालाना होने वाले एक समारोह में शामिल होने आए लोगों को एकाएक आग का सामना करना पड़ा। बाली के फारमोसा वॉटर पार्क में हर साल कलर एशिया डे के नाम से एक कार्यक्रम होता है जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होते हैं।
विज्ञापन


इस समारोह में पानी में घुलने वाले रंगो के साथ खेला जाता है। ये रंगो का खेल जारी था कि तभी अचानक 8:30 पर किसी ने मुख्य स्टेज के पास पाउडर स्प्रे छोड़ा जिससे आसपास खड़े सभी लोगों में भगदड़ मच गई।

स्प्रे की वजह से हवा में आग लग गई जिससे काफी लोग उसकी चपेट में आए और बुरी तरह झुलस गए। 200 से ज्यादा की संख्या में लोग घायल हुए हैं जिसमें 80 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हैं। इन सभी लोगों के शरीर 40 प्रतिशत से ज्यादा आग की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पाउडर के ज्वलनशील होने की पुष्टि हुई

अग्निशमन विभाग का कहना है कि एक पाउडर स्प्रे के हवा में छोड़ने के बाद ही आग लगी। स्टेज पर लगी लाइटों से निकलने वाली गर्मी की वजह से हवा में मौजूद पाउडर ने आग पकड़ ली।

इससे स्टेज के पास मौजूद लोगों पर ही आग बरसी और भगदड़ मच गई। स्प्रे में मौजूद पाउडर ज्वलनशील था, इसकी पुष्टि हो गई है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अचानक ही किसी नें सेंटर स्टेज के पास एक पाउडर का छिड़काव किया जिसे लोग प्रोग्राम का ही हिस्सा समझ रहे थे कि तभी हवा में जैसे आग लगी और लोग पीछे की तरफ भागने लगे।

इसके बाद पुलिस ने मौकें पर पहुंचकर स्थिती को संभाला और वॉटर पार्क को बंद कर दिया गया। अग्निशमन दल और स्थानीय चिकित्सीय दल ने मौके पर पहुंचकर राहत का काम शुरु किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें