फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया: ISIS पर अमेरिकी नेतृत्व वाले हवाई हमलों में 42 नागरिकों की मौत

Tue, 22 Aug 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
सीरिया में हवाई हमला
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक सीरिया के रक्का शहर में सोमवार को आईएसआईएस पर अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में कम से कम 42 नागरिकों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
विज्ञापन

  #BREAKING 42 civilians dead in US-led strikes on Raqa Monday: monitor — AFP news agency (@AFP) 22 August 2017
मरने वालों में 19 बच्चे और 12 महिलाएं
सीरियन ऑब्जरवेटरी ने एएफपी को बताया कि मरने वालों में 19 बच्चे और 12 महिलाएं शामिल हैं। गौरतलब है कि एसडीएफ को अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना का भारी समर्थन है, जिसने जिहादियों के खिलाफ नियमित रूप से हवाई हमलों की शुरूआत की है।

पढ़े:- सीरिया में अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 27 की मौत

सीरिया में मारे गए 3,30,000 से ज्यादा लोग
आपको बता दें कि हाल ही में गठबंधन सेना ने रक्का पर अपनी कार्रवाईयों को तेज किया है। आईएस को सीरिया में उसके गढ़ से बाहर करने के लिए कुर्दों के नेतृत्व वाले सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) ने अपने आक्रमण तेज कर दिए हैं। सीरिया में 3,30,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। क्योंकि मार्च 2011 में सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शन के साथ ही यह संघर्ष शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें