फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दहला सीरिया, दमिश्क एयरपोर्ट के पास हथियार डिपो पर जोरदार धमाका

Thu, 27 Apr 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
एयरपोर्ट के पास हुआ ब्लास्ट
विज्ञापन
सीरिया में जारी धमाके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक एयरपोर्ट के पास बड़ा धमाका हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हथियारों के डिपो पर ये हमला किया गया है। अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन धमाके की आवाज को काफी जोरदार बताया गया है।
विज्ञापन

  Video shows moments explosions start near Damascus airport tonight. Local media attributing to Israel. More details likely to emerge later. pic.twitter.com/jhiOZjUHnV — Israel Breaking (@IsraelBreaking) April 27, 2017

बता दें कि हाल ही में हुए रसायनिक हवाई हमले ने पूरे सीरिया को हिला कर रख दिया था। इदलिब शहर में हुए इस केमिकल हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई और करीब 400 से ज्यादा लोग कथित तौर पर घायल हो गए।
विज्ञापन


इस हमले के बाद सीरिया की सरकार सवालों के घेरे में है इसकी जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप की मांग की गई। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केमिकल हमले के लिए सीरिया के राष्ट्रपति बसर-अल-असद और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को जिम्मेदार ठहराया। 

सीरिया सरकार को सबक सिखाने के लिए अमेरिका ने 59 मिसाइलों का अटैक किया जिसमें कई आतंकी मारे गए। इस हमले के लिए अमेरिका ने कथित तौर पर रूस को चेताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें