फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया@70 में बोलीं सुषमा स्वराज- बुलेट से नहीं, बैलेट से बदलती है भारत देश की सत्ता

Fri, 11 Aug 2017 10:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
सुषमा स्वराज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित इंडिया@70 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि 70 सालों के इतिहास में कभी हमारे देश में गोलियों के दम पर सत्ता का हस्तांतरण नहीं हुआ। भारत में सत्ता हमेशा वोटों के दम पर बदली है।
विज्ञापन


काठमांडू में आयोजित India@70 कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि नेपाल का विकास हो। हम उसमें भागीदारी करते हैं। उसमें साथ देना चाहते हैं। हमारा 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा पूरे क्षेत्र के लिए है।
  Nepal ka vikas ho, hum usmein bhagidari karte hain, usmein saath dena chahte hain. 'Sabka saath, sabka vikas' poore kshetra ke liye hai: EAM pic.twitter.com/ghWBneWrz6 — ANI (@ANI) 11 August 2017
विज्ञापन



सुषमा स्वराज ने कहा कि नेपाल में लोकतांत्रिक पद्धति आई है। हम उसकी सफलता की कामना करते हैं। 
  Loktantrik padhati Nepal mein aayi hai hum sab uski safalta ki kamna karte hain: EAM Sushma Swaraj in Kathmandu pic.twitter.com/2RRx8KFo0P — ANI (@ANI) 11 August 2017

उन्होंने कहा कि भारत देश को आजाद हुए 70 वर्ष से ज्यादा हो गए। पर हमारे इतिहास में कभी गोलियों के दम पर सत्ता नहीं बदली, बल्कि हमेशा बैलेट के दम पर सत्ता का परिवर्तन हुआ है।
  70 varshe ke Bharat ke loktantrik itihas mein ek baar bhi satta ka hastantaran bullet ke dwara nahi hua hamesha ballot ke dwara hua hai: EAM pic.twitter.com/ROPHX1kD40 — ANI (@ANI) 11 August 2017

काठमांडू में आयोजित India@70 कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से भी मुलाकात की। Nepal: EAM Sushma Swaraj and Nepalese PM Sher Bahadur Deuba at 'India at 70' event in Kathmandu pic.twitter.com/gfcn8Ete2C — ANI (@ANI) 11 August 2017

गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बिम्सटेक की बैठक में हिस्सा लेने नेपाल गई है। यहां भारत की आजादी के 70 साल पूरे होने के जश्न के तौर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों ही देशों के बड़े राजनीतिज्ञों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें