फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिन के अफ्रीका दौरे पर पहुंची सुषमा, आज ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगी शामिल

Mon, 04 Jun 2018 08:54 AM IST
एजेंसी, डरबन
विज्ञापन
विज्ञापन

 विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दक्षिण अफ्रीका के पांच दिवसीय दौरे पर रविवार को डरबन पहुंचीं। इस दौरान वह दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगी और ब्रिक्स एवं आईबीएसए की बैठक में हिस्सा लेंगे। इन दोनों प्रमुख समूह में भारत अहम भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, सदियों पुराने संबंध, दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दक्षिण अफ्रीका के उप विदेश मंत्री ने हार्दिक स्वागत किया। 

स्वराज पीटरमैरिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे से महात्मा गांधी को उतारने की घटना के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। वर्ष 1893 की यह घटना दक्षिण अफ्रीका में नस्ली भेदभाव के खिलाफ महात्मा गांधी के संघर्ष में अहम मोड़ साबित हुई थी।
विज्ञापन


अपनी इस यात्रा के दौरान सुषमा चार जून को ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगी। इसके अलावा वह आईबीएसए (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) के विदेश मंत्रियों की बैठक की भी अगुवाई करेंगी। इस संगठन का लक्ष्य अहम वैश्विक मुद्दों पर तीनों देशों के बीच संबंध मजबूत करना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें