फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से यूरोप जा रहे 50 लोगों की मौत, ये वजह बनी हादसे का कारण

Mon, 04 Jun 2018 08:41 AM IST
एजेंसी, ट्यूनिस
विज्ञापन
विज्ञापन

नाव के जरिए अवैध तरीके से भूमध्यसागर पार कर यूरोपीय देशों में जाने का प्रयास कर रहे 50 से ज्यादा लोगों की रविवार को ट्यूनीशिया और तुर्की के तटों के करीब डूबने के कारण मौत हो गई। ये 2 फरवरी को लीबिया के पास समुद्र में डूबने से हुई 90 लोगों की मौत के बाद सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है। 

विज्ञापन


अक्टृबर में भी ट्यूनिशिया के पास सेना के जहाज से अवैध प्रवासियों की एक नाव टकरा जाने के कारण 44 लोगों की मौत हो गई थी। ट्यूनिशियाई अधिकारियों के अनुसार, रविवार को देश के दक्षिणी समुद्र में सफाक्स शहर के करीब 47 शव बरामद किए गए, जबकि करीब 68 लोगों को डूबने से बचाया गया। 

इटली जाने का प्रयास कर रहे इन लोगों की नाव तली में छेद हो जाने के कारण पानी भरने से डूब गई थी। यहां बचाए गए एक व्यक्ति ने ट्यूनिशियाई मस्जिद एफएम को दिए बयान में नाव पर करीब 180 लोगों के सवार होने की बात कही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


कोस्टगार्ड और नेवी ने सेना के जहाजों की मदद से अन्य लोगों की तलाश में खोज अभियान चलाया हुआ है। उधर, तुर्की के पास भी समुद्र में 6 बच्चों समेत 9 लोगों की नाव दक्षिणी अंताल्या राज्य के समुद्री किनारे के पास चट्टानों से टकराने के कारण डूब गई और उन सभी की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें