प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय इजरायल यात्रा के तीसरे दिन हायफा जाकर शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इजरायल दौरे के दौरान अक्सर वर्ल्ड लीडर या तो इजरायल म्यूजियम जाते हैं या किसी बड़ी कंपनी में जाने को तवज्जों देते हैं, लेकिन इन सबसे इतर भारतीय प्रधानमंत्री मोद हायफा गए। हायफा का भारत के लिए विशेष महत्व है।
कुछ दिन पूर्व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल दौरे पर वेस्टर्न वॉल गए थे, लेकिन पीएम मोदी वर्ल्ड लीडर्स के पदचिन्हों पर न चलते हुए हायफा जाकर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वह जगह है जहां भारतीय सपूतों ने अपनी गौरवगाथा और बहादुरी को पूरी दुनिया के सामने रखा था। ये लड़ाई 23 सितंबर 1918 को हुई थी।
99 साल प्रथम विश्वयुद्ध में हिंदुस्तान के वीर योद्धाओं ने हायफा को तुर्कों से मुक्त कराया था। 402 साल पहले वहां पर तुर्कों का आधिपत्य था।