फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के विरोध के बाद ब्रिटेन में ‘बुरहान वानी डे’ नाम पर होने वाली रैली रद्द 

Thu, 06 Jul 2017 11:42 AM IST
एजेंसी/ लंदन  
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
ब्रिटेन में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की याद में होने वाली रैली रद्द कर दी गई है। भारत सरकार ने इस संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद बर्मिंघम सिटी काउंसिल ने बुधवार को आयोजकों को दी गई इजाजत वापस ले ली।
विज्ञापन

 
भारत ने सोमवार को इस संबंध में ‘नोट वर्बेल’ जारी कर ब्रिटेन से कहा था कि वह काउंसिल हाउस के बाहर होने वाले ‘बुरहान वानी डे’ के नाम पर कश्मीर रैली को रोके। कार्यक्रम के पोस्टरों में घोषणाओं में वानी की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। वानी को कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 8 जुलाई 2016 को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। 

बर्मिंघम काउंसिल के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर शांतिपूर्ण रैली की बुकिंग की थी। हालांकि अब हमें पता है कि प्रमोशनल लीफलेट के बारे में क्या चिंताएं हैं, मामले को समझने के बाद हमने विक्टोरिया स्क्वायर के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटिश सरकार आतंकवादी की याद में रैली निकालने की कैसे अनुमति दे सकती है

- फोटो : File Photo
इससे पहले लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के डिप्टी हाई कमिश्नर दिनेश पटनायक ने सोमवार को ब्रिटिश विदेश मंत्रालय को भेजे अपने पत्र में बर्मिंघम में 8 जुलाई को ‘बुरहान वानी डे’के नाम पर रैली निकालने की अनुमति मिलने पर विरोध दर्ज कराया था।

उन्होंने भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि ब्रिटिश सरकार एक आतंकवादी की याद में रैली निकालने की कैसे अनुमति दे सकती है। साथ ही उन्होंने कश्मीर घाटी में बुरहान वानी के अपराधों की विस्तृत जानकारी भी दी थी। 

पटनायक ने लिखा, ‘कश्मीर पर रैली निकालना एक अलग मसला है लेकिन एक आतंकवादी का महिमा मंडन और प्रशंसा करना अस्वीकार्य है। पिछले कई महीनों सेे ब्रिटेन खुद आतंकवाद से पीड़ित है और कई जिंदगियां तबाह हो गईं। ऐसे में ब्रिटेन की कानून व्यवस्था एक आतंकवादी का महिमा मंडन की अनुमति कैसे दे सकती है। लिहाजा बर्मिंघम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को नई दिल्ली द्वारा भारत-विरोधी कदम के तौर पर देखा जा रहा है।’ 

डिप्टी हाईकमिश्नर ने बुरहान वानी की एके47 वाली तस्वीरों और अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित पाकिस्तान के सयैद सलाउद्दीन के साथ उसके संपर्कों का भी जिक्र किया है। साथ ही पत्र में यह भी लिखा गया है कि बुरहान मुंबई में हुए 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संपर्क में भी था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें