फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके: यूं ही कर दिया ऑपरेशन, भारतीय मूल के डॉक्टर पर 57 मरीजों ने किया केस

Sat, 13 Aug 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के सर्जन पर उसके 57 अमेरिकी मरीजों ने मुकदमा किया है। इनका आरोप है कि डॉक्टर ने बिना जरुरत के ही उन  लोगों का ऑपरेशन कर डाला।
विज्ञापन


डॉ मनु नायर पर आरोप है कि वो बीमारी ना होने की स्थिति में पुरुष ग्रंथि के कैंसर का इलाज कर रहे थे। इसके साथ ही यूके की जनरल मेडिकल कांउसिल की जांच में भी ये बात सामने आई है।

मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पर ये भी आरोप है कि उसने कुछ मरीजों को लेजर ट्रीटमेंट भी दिया था। जीएमसी ने डॉक्टर के लाइसेंस पर जुलाई 2017 तक के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस मामले पर ट्रस्ट ने भी माफी मांगी

- फोटो : Getty Images
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी पुरुष ग्रंथि निकलवा चुके मरीजों ने एनएचएस ट्रस्ट द्वारा चल रहे बर्मिंघम के एनएचएस अस्पताल में संपर्क किया जहां नायर काम करते थे।

नायर बर्मिंघम के नजदीक सोलिहुल के स्पाइर हॉस्पिटल  में भी नायर काम करते थे। डॉक्टर ने ट्रस्ट से 2015 में इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इस मामले पर ट्रस्ट ने भी माफी मांगी है।

आरोपी डॉक्टर यूके के टीवी शो 'इम्बेरिसिंग बॉडीज' में मेडिकल एक्सपर्ट के रुप में भी नजर आ चुका है। हालांकि खुद पर लगे आरोपों के बारे में डॉक्टर ने कुछ भी नहीं कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें