फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का आरोप, गेम खेलते-खेलते क्या सोई पोकेमॉन ने कर डाला मेरा रेप'

Sat, 13 Aug 2016 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Pokemon Go
विज्ञापन
पोकेमॉन गो के लॉन्च होने के बाद से ही यह गेम विवादों में बनी हुई है। बीते दिन एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें रूस की महिला ने दावा किया है कि पोकेमॉन के एक कैरेक्टर ने उसका रेप किया है।
विज्ञापन


महिला ने अपने साथ हुए इस हादसे के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी दर्ज की है। महिला ने दावा किया कि वह रात में सोने से पहले गेम खेल रही थी और वह खेलते-खेलते सो गई।  लेकिन सुबह जब वह उठी तो उसने पाया कि वह कैरेक्टर उसकी बॉडी पर बैठा हुआ था और उसका रेप कर रहा था।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पोकेमॉन ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और जैसे ही वह भागने लगी तो वह वहां से भाग गया।  महिला के पति को पहले तो विश्वास नहीं हुआ लेकिन उसने पुलिस को शिकायत कर दी है. हालांकि पुलिस भी इस अजीब वाक्या से परेशान है। इस बीच महिला को मनोचिकित्सक को भी दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोकेमॉन गो का छाया खुमार

pokemon go
पोकेमॉन गो हाल ही में जुलाई में रिलीज की गई है और इस गेम का पूरी दुनिया में खुमार छाया हुआ है। 

गेम का क्रेज इस कदर फैला हुआ है कि दो भाईयों को खेलते हुए बॉर्डर का भी ख्याल नहीं रहा और वे कनाडा-अमेरिका का बॉर्डर पार कर गए। 

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन दोनों कनाडाई भाईयों को अमेरिका के बॉर्डर पर गश्ती कर रहे एजेंटों ने गिरफ्तार कर लिया है। 

गेम के चक्कर में दोनों भाई इतने मशगूल हो गए कि वे अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें