ईराक की राजधानी बगदाद में आतंकियों ने एक बाजार को अपना निशाना बनाया है। यहां एक आत्मघाती हमला किया गया है, जिसमें करीब 20 लोगों की मौत हो गई। अभी तक बम धमाके की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
#UPDATE Suicide bomber kills at least 20 in market south of Baghdad https://t.co/oq1N3SxZUv #Musayyib pic.twitter.com/EwasciFVUq— AFP news agency (@AFP) June 9, 2017
बता दें कि इससे पहले भी ईरान को भी धमाकों और हमले से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हिलाकर रख दिया था। आतंकियों ने ईरान की संसद और वहां की चर्चित दरगाह इमाम खुमैनी को अपना टारगेट बनाया था। संसद में हमले से एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी, जबकि दरगाह पर हुए फियादीन हमले ने कई लोगों की जान ले ली थी।