फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन में सेना के दफ्तर पर आत्मघाती हमला, 60 की मौत

Mon, 29 Aug 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
दक्षिणी यमन के शहर अदन में सेना के एक दफ्तर पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमलावर ने सरकार समर्थक एक हथियारबंद गुट के मुख्यालय पर विस्फोटक से भरी कार को घुसा दिया।
विज्ञापन


पॉपुलर रेजिस्टेन्स नाम के गुट ने पिछले साल हूती विद्रोहियों को अदन से बाहर खदेड़ने में बहुत मदद की थी। 

जनवरी 2015 में शिया हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद से गृह युद्ध शुरु हो गया था। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना यमन की सरकार के समर्थन में विद्रोहियों के ठिकाने पर बम बरसा रही है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के समर्थन से शांति वार्ता को कई कोशिशें नाकाम रहीं हैं और इस बीच हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें