फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: पुलिस ट्रेनिंग कैंप के पास आत्मघाती हमला, 15 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Tue, 17 Oct 2017 04:56 PM IST
amarujala.com- presented By- हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : REUTERS
विज्ञापन
दक्षिणपूर्वी अफगानिस्तान में मंगलवार को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल है। पख्तिया प्रांत की राजधानी गारदेज के पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर हिदायतुल्लाह हमीदी के मुताबिक मरने वालों में महिलाएं, छात्र और पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


पख्तिया प्रांत का बॉर्डर पाकिस्तान से लगा हुआ है। तालिबान ने अफगानिस्तान के इस ट्रेनिंग सेंटर पर हुए हमले की जिम्मेदारी ट्वीट के जरिए ली है। अफगानिस्तान के गृहमंत्री के मुताबिक सबसे पहले आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार को सबसे पहले ट्रेनिंग सेंटर के नजदीक उड़ा दिया।


पढ़ें: सीरिया में ISIS ने मचाई भीषण तबाही, बम धमाकों में 18 लोगों की मौत

स्थानीय अधिकारी के मुताबिक परिसर के नजदीक दो कारों में विस्फोट हुआ। इस परिसर में अफगान नेशनल आर्मी, बॉर्डर पुलिस के प्रांतीय मुख्यालय भी मौजूद हैं। पख्तिया प्रोवेंशियल काउंसिल के सदस्य अल्लाह मीर बहरम के मुताबिक बंदूकधारियों का एक समूह फायरिंग करते हुए कंपाउंड में घुस गया। इस हमले के बाद सुरक्षाबल और हमलावरों के बीच मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें