कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने ओटावा में भारतीय समुदाय के साथ दिवाली मनाई। भारत के हाई कमिश्नर विकास स्वरूप ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि सिख नेता जगमीत सिंह को कनाडा में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुन लिया गया है । जिसकी वजह से जस्टिन ट्रूडो भारतीय समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
Canadian PM Justin Trudeau celebrated Diwali with Indian community in Ottawa. Indian High Commissioner Vikas Swarup also present. pic.twitter.com/A2r61ch2ld
— ANI (@ANI) October 17, 2017
ओंटारियो के सांसद जगमीत को 2019 के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के खिलाफ पार्टी का नेता चुना गया। उन्हें 53.6 प्रतिशत वोट मिले और उन्होंने तीन उम्मीदवारों पर जीत हासिल की।
पढ़ें: कनाडा में भारतीय मूल का सिख बना न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रमुख नेता
अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में जगमीत ने बताया कि 2013 में भारत की यात्रा करने के लिए उनको वीजा देने से इनकार कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि वह अमृतसर में एक अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, जहां उन्हें सिख ऑफ द ईयर का सम्मान मिलने वाला था। उन्होंने आशा जताई कि वह भारत दोबारा वापस आएंगे।