डॉक्टरों का कहना है कि बुधवार को दक्षिणी सूडान में हुए विमान हादसे में बची 14 महीने की एक बच्ची को होश आ गया है। वो अभी दक्षिणी सूडान की राजधानी जूबा के एक अस्पताल में भर्ती है और अब वो अपने रिश्तेदारों को पहचान पा रही है।
बुधवार को जूबा के हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला एक विमान हादसे का शिकार हो गया था जिसमें कम से कम 36 लोग मारे गए।
अभी ये साफ नहीं है कि विमान दुर्घटना किन वजहों से हुई, लेकिन विमान निर्माताओं का कहना है कि वो मालवाहक विमान उड़ान भरने के लायक नहीं था।