फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान हादसे में बची बच्ची को आया होश

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि बुधवार को दक्षिणी सूडान में हुए विमान हादसे में बची 14 महीने की एक बच्ची को होश आ गया है। वो अभी दक्षिणी सूडान की राजधानी जूबा के एक अस्पताल में भर्ती है और अब वो अपने रिश्तेदारों को पहचान पा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को जूबा के हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला एक विमान हादसे का शिकार हो गया था जिसमें कम से कम 36 लोग मारे गए।

अभी ये साफ नहीं है कि विमान दुर्घटना किन वजहों से हुई, लेकिन विमान निर्माताओं का कहना है कि वो मालवाहक विमान उड़ान भरने के लायक नहीं था।
विज्ञापन

गोताखोर कर रहे तलाश

ये विमान व्हाइट नील के पास एक द्वीप के खेतों में जा गिरा। लेकिन ये अभी साफ नहीं है कि हादसे में मरने या बचने वालों में कितने विमान पर सवार थे और कितने जमीन पर थे।

दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना ने शवों और विमान के ब्लैक बॉक्स की तलाश के लिए व्हाइट नील के पास गोताखोरों को भेजा है।

ये भी साफ नहीं है कि विमान में 14 महीने की बच्ची के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी जीवित बचा है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें