फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक चाडः तीन आत्मघाती हमलों में 27 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, लेक चाड द्वीप पर तीन आत्मघाती हमलों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है और करीब अस्सी लोग घायल हुए हैं।  सूत्रों के अनुसार, ये विस्फोट एक साप्ताहिक बाजार मे किए गए।
विज्ञापन


फिलहाल किसी संगठन ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।  लेकिन चरमपंथी गुट बोको हराम के हमलों के बाद इस क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा की गई थी।

इस साल, चरमपंथी संगठन बोको हराम से भाग कर हजारों लोगों ने इस द्वीप पर शरण ली थी। एक पुलिस प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी असोसिएटेड प्रेस को बताया कि इन आत्मघाती विस्फोटों की जिम्मेदार तीन महिलाएं थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

17,000 लोग मारे जा चुके हैं

उत्तरी नाइजीरिया के कुछ इलाकों को चरमपंथी गुट बोको हराम के कब्जे से छुडाने में चाड ने नाइजीरिया की काफी मदद की थी।

लेकिन जैसे-जैसे बोको हराम की पकड नाइजीरिया में ढीली हुई, उसने नाइजीरिया के अपने प्रभाव क्षेत्र से हटकर चाड के दूरदराज इलाकों और पडोसी देश नीजैर और कैमरून में हमले शुरू कर दिए।

ऐम्नेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार उत्तरी नाइजीरिया में वर्ष 2009 से, जब से इस संगठन ने इस्लामिक शासन के लिए हमले करने शुरू किए हैं, तब से कम से कम 17,000 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर आम नागरिक ही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें