आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। दक्षिण कोरिया के ग्वांगझू में 20 वीं मंजिल से एक छात्र ने आत्महत्या की और उसकी वजह से नीचे घूम रहे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि यहां के ग्वांगझू शहर में जब 38 वर्षीय एक सरकारी कर्मचारी अपने गर्भवती पत्नी और 5 वर्षीय बच्चे के साथ इमारत के आस पास घूम रहा था तभी उस पर 25 साल का युवक आकर गिर पड़ा जो इमारत की 20वीं मंजिल से सुसाइड कर रहा था।
हालांकि उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
समाचार एजेंसी योनहप के अनुसार पुलिस इस बात की योजना बना रही है कि सरकारी कर्मचारी की मौत का आरोप मृत छात्र पर लगाया जाए ताकि कर्मचारी के परिवार वालों को बीमा के पैसे आसानी से मिल जाए।