फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में 100 से ज्यादा की मौत

Wed, 25 May 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाल,नई दिल्ली
विज्ञापन
530 घर पूरी तहस-नहस हो गए - फोटो : getty images
विज्ञापन
श्रीलंका में आई बाढ़ से जन जीवन बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है। बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित श्रीलंका में हालात अब  सामान्य हो रहे हैं। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमसी) ने बताया है मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन


बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले 'केगाले' में डीएमसी ने अब भी 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका जताई है। मिलिट्री अधिकारियों ने कहा राजधानी कोलंबो से 100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केगाले जिले में श्रीलंका की मिलिट्री लापता लोगों की खोज कर रही है।

फर्स्टपोस्ट पर छपी खबर के मुताबिक आपदा प्रबंधन विभाग के प्रदीप कोडीपिल्ली ने बताया श्रीलंका में बाढ़ का पानी तेजी से कम हो रहा है। उन्होंने कहा 530 घर पूरी तहस-नहस हो गए हैं जबकि 4,000 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। श्रीलंका के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 650,000 को करीब निवासी बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन


श्रीलंका को आपदा में भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने सहयोग किया है उम्मीद की जा रही है कि श्रीलंका जल्द ही इस आपदा से उबर जाएगा। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवात रोनू बांग्लादेश पहुंचा, रोनू चक्रवात में बांग्लादेश में 24 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें