श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने राजनीतिक उथल-पुथल के बीच 14 नवंबर को संसद का सत्र बुलाया है। पिछले महीने उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त करने के दो दिन बाद संसद की कार्यवाही को स्थगित कर दिया था। उसके बाद उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नियुक्त कर दिया था।
रविवार को जारी सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि सदन की कार्यवाही 14 नवंबर को आहूत होगी। उल्लेखनीय है कि नाटकीय घटनाक्रम में राजपक्षे को नए प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।