बर्सिलोना में भीड़ भरी सड़क पर वैन घुसाकर 13 लोगों को मारने वाले चालक युनिस अबूयाकूब सोमवार को पुलिस ने मार गिराया। स्पैनिश पुलिस ने सोमवार को उसके मोरक्को के मूल निवासी होने की जानकारी दी थी।
जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश की जा रही थी। कैटालोनिया पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हेें पता है कि वैन का चालक कौन था हालांकि उन्होंने उसका नाम नहीं लिया। युनिस की मौत से पहले वहीं, क्षेत्रीय आंतरिक मंत्री जोआकिम फोर्न ने एक रेडियो साक्षात्कार में कहा था कि सभी सबूत संकेत दे रहे हैं कि वैन चालक युनिस अबूयाकूब ही है।
बार्सिलोना और कैंब्रिल्स में हुए दोहरे हमले के बाद इस 22 वर्षीय आतंकी को छोड़कर पुलिस ने 12 आतंकियों की टीम में से कुछ को मार गिराया जबकि कुछ को गिरफ्तार कर लिया।
जांचकर्ताओं का मानना है कि 40 वर्षीय अब्देलबकी एस सैट्टी नामक इमाम पिएरनीज के एक छोटे कस्बे रिपोल में युवाओं को कट्टरपंथ के लिए उकसाता है जो कि इस मामले में संदिग्ध भी है।