फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की संसद में नहीं पारित हो सका संविधान संशोधन विधेयक

Mon, 21 Aug 2017 10:18 PM IST
amarujala.com- Written by: मुकेश झा
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
नेपाल की संसद में एक बार फिर संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो सका। दरअसल, सोमवार को संसदीय मतदान के दौरान दो-तिहाई बहुमत न मिलने की वजह से संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन करने में नेपाल की संसद नाकाम रही । नेपाल संसद में कुल 553 वोटों में से संविधान संशोधन विधेयक के पक्ष में 347 वोट और विरोध में 206 वोट पड़े।
विज्ञापन

  347 votes were in favour of the constitution amendment bill, 206 votes were against it among the total 553 votes #Nepal — ANI (@ANI) August 21, 2017
बता दें कि नेपाल में सीपीएन-यूएमएल के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गठबंधन ने संसद में सरकार द्वारा पेश किए गए संविधान संशोधन विधेयक का विरोध करने का फैसला किया था। हालांकि, उनका कहना है कि यह विधेयक देश और जनता के खिलाफ है। नेपाल सरकार ने मधेसी दलों की मांगों का निदान करते हुए संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें