फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमालिया में कार बम धमाका, 16 की मौत

Sun, 11 Dec 2016 03:49 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में रविवार सुबह एक कार बम धमाके में कम से कम 16 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


चरमपंथी समूह अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सोमलिया पुलिस के मुताबिक ये धमाका राजधानी के नजदीक एक बंदरगाह के पास हुआ।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि धमाके की जबर्दस्त आवाज़ तकरीबन पूरे मोगादिशु में सुनी गई। चश्मदीदों ने बताया कि बम धमाका आत्मघाती हमलावार ने किया।
विज्ञापन

बंदरगाह के आसपास के क्षेत्रों में गोलीबारी लगातार जारी रही

अमीन एंबुलेंस सेवा के आब्दी कादिर आबदी रहमान ने बताया, "हमने 48 घायल लोगों की मदद की और धमाके में मारे गए 16 लोगों की लाश ले जाने में मदद की।"

उधर, कुछ रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या ज्यादा होने की बात कही गई है। इस धमाके के बाद बंदरगाह के आसपास के क्षेत्रों में गोलीबारी लगातार जारी रही। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें