मध्य स्विट्जरलैंड के जंगल में आज सुबह एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। निडवाल्डन कैंटन राज्य पुलिस ने बताया कि हर्गीसविल कस्बे के पास विमान हादसे का शिकार हुआ।
उन्होंने एक बयान में बताया कि हादसे के बाद लगी आग को बुझाने के लिए प्राधिकारियों ने हेलीकॉप्टर भेजे हैं। इसके बाद बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि विमान जलकर खाक हो गया और अधिकारी अभी मृतकों की सटीक संख्या और उनकी पहचान का पता नहीं लगा पाए हैं।