सर्बिया के एक कैफे में एक आदमी ने कैफे में घुसने के बाद खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में सबसे पहले उसने अपनी पत्नी को मारा और फिर दूसरी औरतों को। इसके बाद उसने वहां मौजूद दूसरे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस अंधाधुंध फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस हमलावार को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सर्बिया के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि उसने हमला करने वाल व्यक्ति जेड.एस को पकड़ा है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि हमलावर का इस हमले के पीछे मकसद क्या था। अभी इस हमले की जांच चल रही है।