फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों को एक और झटका! US, आस्ट्रेलिया की राह चला सऊदी, यहां भी बाहरियों की नो एंट्री

Fri, 21 Apr 2017 04:58 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
विज्ञापन
जॉब - फोटो : source
विज्ञापन
अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की राह पर अब सऊदी अरब भी चलने लगा है। इन देशों की तरह ही सऊदी अरब ने भी अपने देश में विदेशियों को नौकरी न देने का फैसला किया है। सऊदी सरकार शॉपिंग मॉल्स जैसी जगहों पर अब केवल अपने नागरिकों को ही नौकरी पर रखेगी। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया जाना भी हुआ कठिन, देनी होगी 'खास' परीक्षा

सऊदी अरब अब कच्चे तेल के अलावा अन्य उद्योगों का विकास करके अपने देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में जुटी हुई है। सऊदी सरकार के इस फैसले से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देश के नागरिक होंगे क्योंकि यहां के लोग नौकरी के लिए सऊदी अरब का रुख करते हैं। 

सऊदी सरकार इस बात का अंदाजा लगा रही है कि ऐसा करने से उनके नागरिकों को करीब 35,000 नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। श्रम मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद अबा अल खैल ने एक अरेबियाई चैनल को बताया कि कंपनियों को विदेशी श्रम अनुबंध पर फैसला लेने के लिए पूरा समय दिया जाएगा
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पहले अमेरिकियों को मिले नौकरी... ट्रंप ने H-1B वीजा पर दिया भारतीयों को झटका

पिछले साल की चौथी तिमाही में सऊदी नागरिकों की बेरोजगारी दर बढ़कर 12.3 फीसदी हो गई थी, जो पहले साल में 11.5 फीसदी थी। इसके अलावा सऊदी महिलाओं का बेरोजगारी दर 34.5 प्रतिशत है। मंत्रालय ने ये भी कहा कि महिलाओं से जुड़े सामान बेचने वाले दुकानों में सऊदी महिलाओं को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति 'बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन' नीति के अनुसार अमेरिका में विदेशियों के काम करने की शर्तों को बहुत सख्त कर दिया है। अमेरिका ही नहीं यूरोप के देश में इस नीति पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें