फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का मामला अब और पेचीदा होता जा रहा है। उनकी मौत स्वाभाविक थी या माजरा कुछ और था ये अभी राज ही बना हुआ है बरहाल एक निजी न्यूज चैनल ने मामले से संबधित एक नया खुलासा कर इसे एक नया मोड़ दे दिया है।
विज्ञापन


चैनल की माने तो शशि थरुर सुंनदा को तलाक देकर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से शादी का पूरा मन बना चुके थे। सुनंदा की दोस्त नलिनी सिंह ने पुलिस को दिए बयान में ये बात कही है।

आम चुनाव के बाद शादी करते शशि और मेहर

चैनल के मुताबिक नलिनी ने पुलिस को जानकारी दी कि शशि और मेहर के संबंध हद से ज्यादा आगे बढ़ गए थे और इसका असर सुनंदा पर पड़ने लगा था। शशि को बस इंतजार था तो 2014 के लोकसभा चुनावों के समापन का।

आम चुनाव खत्म होने के बाद शशि की योजना सुनंदा को तलाक देकर मेहर से चौथी शादी करने की थी। इस बात का असर अंदर ही अंदर सुनंदा को खाए जा रहा था। मामले को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता ही चला जा रहा था।

विज्ञापन

तीन दिन मेहर के ही साथ रहे शशि थरुर

नलिनी ने पुलिस को ये भी बताया कि शशि ने मेहर के साथ पूरे तीन दिन दुबई में बिताए। शशि सुनंदा में आए दिन तकरार होने लगी थी। एक बार सुनंदा को छोड़ शशि दुबई में तीन दिनों तक मेहर के साथ रहे।

सुनंदा के दोस्तों ने शशि की इस कारगुजारी की खबर उस तक पंहुचा दी थी। दोस्तों ने इस बात के पुख्ता सबूत भी सुंनदा को दिए थे। सुंनदा को मेहर का एक ऐसा मैसेज भी मिला जिसमें उन्होंने शशि से कहा कि बस अब बहुत हो गया वह उनके बिना नहीं रह सकती।

गौरतलब है कि सुंनदा इस वर्ष दिल्ली के एक होटल में संदिग्‍ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं थीं। उनकी मौत के रहस्य से अभी तक पर्दा नहीं उठ सका है।




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें