फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग-एचटीसी जंग में बच्चों का इस्तेमाल

Wed, 17 Apr 2013 02:59 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
ताइवान के अधिकारी उन खबरों की जांच कर रहे हैं जिनमें कहा गया है कि सैमसंग ने अपनी विरोधी कंपनी एचटीसी की आलोचना करने के लिए लोगों की नियुक्ति की और उन्हें पैसे दिए।
विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग पर आरोप है कि उसने ताइवान की कंपनी एचटीसी के मोबाइल फ़ोन के बारे में नकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए छात्रों को नियुक्त किया।

सैमसंग ने कहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और यह कंपनी के बुनियादी सिद्धांतो के खिलाफ़ है।

एचटीसी की आलोचना
नकली विज्ञापनों में उलझाने का दोषी पाए जाने पर सैमसंग और उसके स्थानीय प्रतिनिधि पर ढाई करोड़ ताइवानी डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।

एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि ताइवान के फ़ेयर ट्रेड कमीशन ने कई शिकायतें मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की है।

पीसी एडवाइज़र नाम की एक स्थानीय वेबसाइट ने कुछ ऐसे दस्तावेज प्रकाशित किए हैं, जिनमें एचटीसी की आलोचना करने और सैमसंग की प्रशंसा करने के लिए छात्रों को नियुक्त करने की बात की गई है।
विज्ञापन


सैमसंग ताइवान ने कहा है कि उसे जांच के बारे में नहीं बताया गया था।

कुछ तो हुआ है
हालांकि सैमसंग ताइवान की सहायक कंपनी ने अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि अज्ञात लोगों के नाम से प्रतिक्रिया देने जैसी सभी व्यापारिक गतिविधियां बंद कर दी गई हैं।

कंपनी ने कहा है कि भविष्य में होने वाली व्यापारिक गतिविधियां कंपनी की ईमानदारी और पारदर्शिता के नियमों के मुताबिक़ होंगी।

बयान में कहा गया है, ''हाल में हुई घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं।कंपनी के बुनियादी सिद्धांतों की अच्छी समझ न होने की वजह से ऐसा हुआ है।'' कंपनी ने कहा है कि ऐसी घटनाएं दुबारा न हो, इसके लिए वह अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन


ताइवान के अधिकारियों ने इस साल के शुरू में सैमसंग पर गैलेक्सी वाई डूयो के कैमरे के बारे में उपभोक्ताओं को ग़लत जानकारी देने के लिए जुर्माना लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें