फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव ने भी छोड़ा पाकिस्तान का साथ, किया सार्क सम्मेलन का बहिष्कार

Sat, 01 Oct 2016 11:21 PM IST
एजेंसी/माले
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान को अलग-थलग करने का भारत का अभियान काम कर रहा है। बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बाद अब मालदीव ने भी इस साल नवंबर में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


मालदीव ने शनिवार को सालाना सार्क सम्मेलन में शामिल नहीं होने की पुष्टि की। सार्क ) के अध्यक्ष नेपाल ने कहा है कि वह 19वें सार्क सम्मेलन के आयोजन के लिए दबाव बनाने के वास्ते सदस्य देशों से बात करेगा।  नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत ने कहा कि नेपाल सार्क सम्मेलन के आयोजन के लिए दबाव बनाने के लिए आवश्यक पहल और सदस्य देशों से बातचीत करेगा। 

इससे पहले  मालदीव सरकार ने सार्क के सदस्यों से 19वें सार्क सम्मेलन के अनुकूल माहौल बनाने की अपील की है। मालदीव ने सार्क के अन्य सदस्यों के निर्णय का अनुकरण किया है, जिन्होंने आतंकवाद, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय खतरे के कारण सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से सार्क सम्मेलन को स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें