फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम खा लेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं: रूस

विज्ञापन
विज्ञापन
इगोर शुवालोव ने दावोस में विश्व आर्थिक फोरम में कहा कि प्रतिबंध रूसी राष्ट्रपति पुतिन के रुख़ को नहीं बदल सकते बल्कि इससे वो और मज़बूत ही होगा। शुवालोव ने यह स्वीकार किया कि इन प्रतिबंधों का अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि रूसी लोग किसी भी मुश्किल का सामना कर सकते हैं।
विज्ञापन


रूस के उप प्रधानमंत्री ने कहा है कि पश्चिम के दबाव से पुतिन का विचार बदलेगा नहीं। उन्होंने कहा, "हम बस थोड़ा कम खाएंगे।"

बड़ा संकट
शुवालोक पुतिन सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में शामिल हैं। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार शुवालोव ने शुक्रवार को विश्व आर्थिक मंच पर एक बहस के दौरान कहा कि सात साल पहले, 2008-09 के वैश्विक संकट के चलते दो साल तक मुश्किल झेलने वाला रूस अब "ज़्यादा बड़े संकट में घिर रहा है।"
विज्ञापन


रूस तेल के निर्यात में कमी आने और पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के चलते पिछले साल से लगातार मंदी में शिकार होता जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें