अमेरिका ने कहा है कि सीरिया में हवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रूस वार्ता बहाल करने को तैयार हो गया है। अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि यह बातचीत आज कल ही हो सकती है।
अमेरिका और रूस सीरिया में अलग-अलग अभियान चला रहे हैं, जिससे दोनों देशों के लड़ाकू विमानों के दुर्घटनावश टकराने की आशंका है। रूस के लड़ाकू विमानों के तुर्की की हवाई सीमा का उल्लंघन किए जाने से अमेरिका और नैटो देश सतर्क हो गए हैं।
अमरीकी और रूसी अधिकारियों ने एक अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हवाई सुरक्षा के मुद्दे पर बात की थी लेकिन अमेरिका की शिकायत है कि इसके बाद से रूस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।