रूस यूक्रेन को लेकर अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों के जवाब में अमेरीका और कई यूरोपीय देशों से खाद्य पदार्थों के आयात पर 'पूर्ण प्रतिबंध' लगाएगा।
रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि इसमें फल, सब्ज़ियां, मांस, मछली, दूध और डेयरी उत्पाद शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नॉर्वे भी इस प्रतिबंध से प्रभावित होंगे।